सहरसा, अक्टूबर 12 -- Saharsa News: सिमरीबख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा में विधि-व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सोमवार को बख्तियारपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। एसडीओ आलोक राय की अध्यक्षता और एसडीपीओ निशिकांत भारती के संचालन में हुई बैठक में भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर चर्चा की गई। एसडीओ ने पूजा समितियों से सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना सामूहिक जिम्मेदारी है। एसडीपीओ ने कहा कि पूजा पंडालों और मेला क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी। अफवाह फैलाने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से संदिग्ध गतिविधियों की सू...