सहरसा, अक्टूबर 23 -- Saharsa News: सहरसा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पर्व खत्म होते ट्रेनों में भीड़ बढ़ गया है। भीड़ बढ़ने की वजह रोजगार की तलाश में हजारों की संख्या में मजदूरों का परदेश पलायन करना है। शिक्षण संस्थानों के लिए युवाओं का वापस लौटना है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में मजदूर यात्रियों की जहां भीड़ दिखने लगी है। वहीं पटना, रांची सहित अन्य बड़े शहर जाने वाली ट्रेनों में युवाओं की भीड़ होने लगी है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: दुर्गा पूजा के बाद दिल्ली लौटने वाली ट्रेनों में भारी भीड़, छठ पर वापसी की चिंताजनसेवा और वैशाली एक्सप्रेस में यात्रियों की भीड़ शुक्रवार की सुबह पूर्णिया कोर्ट से सहरसा के रास्ते अमृतसर जाने वाली 19 कोच वाली जनसेवा एक्सप्रेस मजदूर यात्रियों से ठसाठस भरे हुए थे। इकलौती जनरल चेयरकार कोच में जगह के अभाव मे...