सहरसा, अगस्त 3 -- Saharsa News: सहरसा, नगर संवाददाता। सदर थाना के कहरा नाथ बाबा पोखर समीप गुरुवार को 22 वर्षीय युवक के शव बरामदगी मामले में अभी तक एक भी अभियुक्त गिरफ्तार नहीं किया गया है। मृतक के पिता ने सात नामजद व दस अज्ञात अपराधी प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ अपने पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराया है।

पिता की शिकायत पीड़ित पिता रामकिशन कामत ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह 29 जुलाई को सुबह दस बजे अपना खेत जोतने गया था। इसी दौरान अनिल पोद्दार, अरविंद पोद्दार, श्यामल पोद्दार, आशीष पोद्दार, नीतीश कुमार, अजीत साह, कंचन साह एवं दस अज्ञात अपराधी प्रवृत्ति के लोगों हाथ में लाठी और लोहे का रड लेकर अए। अनिल पोद्दार गालीगलौज करते हुए कहना लगा की तुम्हारी इतनी औकात की मेरा जमीन जोतने आ गया जिस पर यह जबाव देने पर कि जमीन मेरा...