Saharsa News: तिरंगे के साथ छात्राओं को अधिकारों का पाठ
सहरसा, अगस्त 14 -- Saharsa News: सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार के अंतर्गत जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन की ओर से फुल दाय कन्या उच्च विद्यालय, बनगांव में बुधवार को हर घर तिरंगा-सह-सखी वार्ता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति के प्रति जागरूक किया गया। स्वतंत्रता दिवस पर घरों में तिरंगा फहराने के लिए भी प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में सखी वार्ता के दौरान छात्राओं को महिला एवं बालिका सुरक्षा, संरक्षण और सशक्तिकरण से जुड़े विषयों की जानकारी दी गई। वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं के साथ महिला हेल्पलाइन-181, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन- 1930 के बारे में बताया गया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बागवाड़ा में हर घर तिरंगा का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.