सहरसा, अगस्त 17 -- Saharsa News: सहरसा, नगर संवाददाता। जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। मुख्य समारोह सहरसा स्टेडियम में हुआ। परेड निरीक्षण के बाद प्रभारी मंत्री सह शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने तिरंगा फहराकर सलामी ली। समारोह में राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' का पूरा संस्करण पहली बार बजाया गया। इसके बाद राष्ट्रगान 'जन गण मन' की प्रस्तुति हुई। राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूरे होने के कारण समारोह ऐतिहासिक बन गया। मंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गौरव और देशभक्ति का पावन अवसर है। उन्होंने मंगल पांडेय, वीर कुंवर सिंह, रानी लक्ष्मीबाई, पीर अली खान और तात्या टोपे सहित अमर सेनानियों को नमन किया। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: गांधी मैदान में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, प्रभार...