सहरसा, सितम्बर 21 -- Saharsa News: सत्तर कटैया, एक संवाददाता। रकिया पंचायत के पेन्दाहा गांव में रविवार देर रात चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर नकद 80 हजार रुपये समेत करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवरात एवं अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना के बाद बिहरा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गृहस्वामी ने बताया कि गर्मी के कारण परिवार के लोग आंगन वाले कमरे में ताला लगाकर घर के बाहर सो रहे थे। देर रात जब वे आंगन में गए तो कमरे का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने गोदरेज और बक्सा तोड़कर उसमें रखे रुपये, जेवरात, कीमती कपड़े और आवश्यक कागजात चोरी कर लिए। चोरी किए गए बक्से सहित कुछ सामान बाद में खेत में फेंका मिला।घटना की सूचना गृहस्वामी ने बिहरा थाना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि पुलिस घटना की छानब...