Saharsa News: तारानाथ महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक
सहरसा, अगस्त 12 -- Saharsa News: महिषी। सावन की दूसरी सोमवारी पर स्थानीय उग्रतारा मंदिर परिसर स्थित तारानाथ महादेव का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक किया गया। ग्रामीण पंडित मौसम झा एवं आलोक झा ने वैदिक मंत्रों के साथ पूजा संपन्न कराई। यजमान बनी महिषी उत्तरी की मुखिया सोनी कुमारी एवं मुखिया प्रतिनिधि पीयूष रंजन ने दूध और गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर श्रृंगार किया। देर शाम आयोजित पूजा को देखने के लिए मंदिर परिसर में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। वहीं नाकुच स्थित नकुचेश्वर महादेव, पुनाच रहीटोला के बाबा बचेश्वर महादेव, झाड़ा के बाबा झाड़ेश्वर महादेव सहित आरापट्टी, थनवार, पस्तवार, बलुआहा, वीरगांव समेत अन्य शिवालयों में भी रुद्राभिषेक एवं श्रृंगार पूजा हुई। सोमवारी व्रतियों ने पूजा के बाद प्रसाद ग्रहण कर व्रत का पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.