सहरसा, नवम्बर 15 -- Saharsa News: सहरसा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सहरसा, समस्तीपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, पटना, दानापुर सहित पूर्व मध्य रेल के अन्य प्रमुख स्टेशनों पर ड्रोन कैमरे से भी निगरानी होगी। ड्रोन कैमरे से प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया सहित आने जाने वाली ट्रेनों की ली गई तस्वीर मंडल, जोन और रेलवे बोर्ड को भेजी जाएगी। तस्वीर को देखते हुए जरूरत मुताबिक अतिरिक्त पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया जाएगा। भीड़ प्रबंधन और नियंत्रण को लेकर इस तरह की व्यवस्था रहेगी। भीड़ प्रबंधन और नियंत्रण व्यवस्था के तहत सहरसा सहित होल्डिंग एरिया निर्माण वाले अन्य स्टेशनों पर एफओबी और प्लेटफार्म पर भीड़ की निगरानी रखी जाएगी। ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए सर्कुलेटिंग एरिया में पंडाल लगाकर बनाई गई होल्डिंग एरिया में बैठने के इंतजाम किए गए हैं। यह...