सहरसा, अगस्त 2 -- Saharsa News: सहरसा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बगैर डीआरएम या एडीआरएम की अनुमति के सहरसा सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर ट्रेनों के प्लेटफार्म नहीं बदले जाएंगे। इसको लेकर आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि ट्रेनों का समय पर संचालन किया जाएगा। अंतिम समय में प्लेटफार्म परिवर्तन से बचा जाएगा। अगर अपरिहार्य हो तो डीआरएम या एडीआरएम की पूर्व स्वीकृति लेनी होगी। ट्रेन के विलंब या रद्द होने की सटीक सूचना उद्घोषणा के जरिए दिए जाएंगे ताकि यात्रियों को कोई असुविधा नहीं हो। विशेष ट्रेनों का समय से परिचालन हो इसे भी सुनिश्चित करने को गया है। सावन माह में कांवरिये और तीर्थयात्रियों की सहूलियत को लेकर समस्तीपुर मंडल के डीआरएम ज्योतिप्रकाश मिश्रा ने सहरसा सहित भीड़भाड़ वाले प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्व...