सहरसा, अगस्त 5 -- Saharsa News: सहरसा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बहन भाई के पावन पर्व की तैयारी में डाकघर भी जुट गया है। डाकघर ने पहली बार वाटरप्रूफ राखी लिफाफा लाया है, जिसमें सुरक्षित राखी भेजी जा सकेगी।इसमें बारिश की पानी में लिफाफा के भींगने का भी डर नहीं रहेगा। वाटर प्रूफ राखी लिफाफा गुलाबी और पीला दो तरह के रंग में है। डाक अधीक्षक मनोज कुमार ने कहा कि गुलाबी रंग के वाटरप्रूफ राखी लिफाफा की कीमत 10 रुपए है। पीला रंग के वाटरप्रूफ राखी लिफाफा की कीमत 15 रुपए है। पहली बार वाटरप्रूफ राखी लिफाफा सहरसा डिवीजन के सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिले के डाकघरों में राखी त्योहार के मौके पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। इस लिफाफा की खासियत यह है कि यह देखने में खूबसूरत, मजबूत, किफायती और पानी पड़ने पर भी सुरक्षित रहने वाला है। बहनों से अनुरोध है कि ड...