सहरसा, जुलाई 26 -- Saharsa News: सिमरीबख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। सिमरीबख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सीटानाबाद उत्तरी वार्ड संख्या-6 के कुछ मजदूर टिकट लेने स्टेशन पहुंचे थे। लाइन में लगे एक मजदूर को आशंका हुई कि उसकी जेब से किसी अज्ञात व्यक्ति ने रुपये निकाल लिए हैं। शक के आधार पर मजदूरों ने एक युवक को पकड़ लिया। आरोप है कि युवक ने खुद को छुड़ाने की कोशिश की, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मामला मारपीट तक पहुंच गया।इस घटना में राधेश्याम सादा, धीरज सादा और सुशील सादा घायल हो गए। घटना के बाद कुछ देर तक स्टेशन परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सिमरी स्टेशन पर टिकट लेने के दौरान दो पक्षों में कहासुनी, चले लाठी-डंडे, मारपीट में तीन मजदूर घायल मानसी रेल थाना के थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की...