सहरसा, नवम्बर 28 -- Saharsa News: सहरसा, नगर संवाददाता। जिले में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने बताया कि सहरसा में गांजा दो बड़े मार्गों से आ रहा है। पहला मार्ग पूर्वोत्तर का मालदा वाला है और दूसरा मार्ग झारखंड-छत्तीसगढ़ वाला है। एसपी ने बताया कि पूर्वोत्तर वाले मार्ग से मालदा क्षेत्र से जिले में अभी तक पकड़ी गई तीन-चार बड़ी खेप का जुड़ाव मिला है। वहीं दूसरा मार्ग दक्षिण बिहार के रास्ते से झारखंड-छत्तीसगढ़ होकर सहरसा पहुंचता है। इन दोनों मार्गों से गांजा और अन्य सूखा नशा जिले में सप्लाई किया जा रहा है। पुलिस ने इन दोनों स्रोतों को चिन्हित कर लिया है। इस गिरोह पर पुलिस लगातार काम कर रही है। दूसरे राज्यों की पुलिस से भी संपर्क साधकर आगे की कार्रवाई की जा रही है, ताकि सप्लाई चेन को जड़ से खत्म कि...