Saharsa News: जेवरात सहित करीब 50 हजार रुपये नकद चोरी
सहरसा, अगस्त 23 -- Saharsa News: सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। बसनही थाना क्षेत्र की बड़गांव पंचायत स्थित सवैला गांव में शनिवार रात अज्ञात चोरों द्वारा घर का ताला खोलकर लाखों रुपये के जेवरात सहित करीब 50 हजार रुपये नकद चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी घर में सो रहे लोगों को आधी रात तब मिली, जब दरवाजा खोलने के दौरान पता चला कि चोरों ने बाहर से कुंडी बंद कर दी थी। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत व्याप्त है। जानकारी अनुसार, सवैला गांव निवासी प्रताप सिंह अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए परदेश में रहकर काम करते हैं। घर में मौजूद महिलाएं और बच्चे शनिवार रात एक कमरे में ताला लगाकर दूसरे कमरे में सो गए थे। देर रात अज्ञात चोरों ने जिस कमरे में लोग सो रहे थे, उसकी कुंडी बाहर से बंद कर दी।
घटना का विवरण इसके बाद दूसरे कमरे का ताला मास्टर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.