सहरसा, जुलाई 22 -- Saharsa News: कहरा प्रखंड के मोहनपुर पंचायत में आयोजित शिविर में पहुंचे डीएम एवं एसपी आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया गया विशेष बल सहरसा, हिटी। सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम के तहत जन शिकायतों के त्वरित समाधान के उद्देश्य से प्रत्येक प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायत स्तर पर आयोजित किए जा रहे सहयोग शिविर के क्रम में मंगलवार को सहरसा जिले की 31 पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित किए गए। जिनमें जिला पदाधिकारी दीपेश कुमार , पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग , उप विकास आयुक्त गौरव कुमार , अपर समाहर्त्ता निशांत , अनुमंडल पदाधिकारी श्रेयांश तिवारी , जिला परिवहन पदाधिकारी सुजीत कुमार वर्णवाल , भूमि सुधार उपसमाहर्ता धीरज कुमार सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने विभिन्न पंचायतों का भ्रमण कर शिविरों का अनुश्रवण किया। पूर्व से...