सहरसा, सितम्बर 11 -- Saharsa News: सहरसा, नगर संवाददाता। वकालतखाना में जिला विधिवेत्ता संघ का जाली प्रपत्र खरीद-बिक्री करते पकड़े गए युवक ज्योतिष झा के खिलाफ सदर थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बताया जाता है कि बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर विधिवेत्ता संघ के पदाधिकारी एवं कार्यालय लिपिक चंदन कुमार उर्फ पिंटू ने वरीय अधिवक्ता उपेंद्र झा के टेबल पर अन्य अधिवक्ताओं की मौजूदगी में युवक को जाली प्रपत्र बेचते रंगे हाथ पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से संघ का जाली बंध पत्र के 58 प्रति और टिकट लगे 22 प्रति वकालतनामा बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान युवक ने प्रपत्र की खरीद-बिक्री करने की बात स्वीकार की और खरीदने वाले लोगों के नाम भी बताए। उसके पास से जब्त मोबाइल की जांच में संघ के प्रप...