सहरसा, सितम्बर 6 -- Saharsa News: सहरसा, नगर संवाददाता। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जिले में श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जन्माष्टमी को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक धार्मिक माहौल बना हुआ है। इस अवसर पर जिले में आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं करीब एक दर्जन स्थानों पर दही-हांडी मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीबी रोड, गांधी पथ, संतनगर सहित अन्य जगहों पर दही-हांडी मटका फोड़ कार्यक्रम हुआ। शुक्रवार देर रात शिवपुरी में युवाओं की टोली ने मटका फोड़कर जन्माष्टमी का उत्सव मनाया। कार्यक्रम देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग घंटों मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मटका फोड़ कर मनाया जन्माष्टमी उत्साह और उमंग के साथ मटका फोड़ कार्...