सहरसा, सितम्बर 23 -- Saharsa News: सहरसा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सिमरी बख्तियारपुर-कोपरिया रेलखंड के गोरगामा ढाला स्थित रेलवे फाटक 14 सी और बैजनाथपुर-मिठाई के 95 बी पर बन रहे आरओबी के गर्डर लांचिंग कार्य के कारण लिए गए ट्रैफिक ब्लॉक की वजह से मंगलवार को जनसेवा, पाटलिपुत्र स्पेशल सहित छह ट्रेनें लेट हुई। पूर्णिया कोर्ट से अमृतसर जा रही जनसेवा एक्सप्रेस को सोनवर्षा कचहरी से ही नियंत्रित कर चलाया गया। जिस कारण सिमरी बख्तियारपुर-कोपरिया के बीच एक घंटे 33 मिनट लेट रही। रिशिड्यूल किए जाने की वजह से समस्तीपुर के लिए मेमू ट्रेन(63343) सहरसा जंक्शन से डेढ़ घंटे की देरी से खुली। समस्तीपुर से पैसेंजर ट्रेन(55566) तीन घंटे 43 मिनट लेट सहरसा जंक्शन पहुंची। इस कारण इसकी लिंक ट्रेन(55570) सहरसा से पूर्णिया कोर्ट के लिए रिशिड्यूल समय डेढ़ घंटे की बजाय चार ...