सहरसा, जुलाई 12 -- Saharsa News: सहरसा नगर संवाददाता। जिला परिषद परिसर में रविवार को कोसी रत्न सम्मान समारोह आयोजित कर मधेपुरा सांसद दिनेश चंद्र यादव को कोसी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, उत्कृष्ट लोकहितकारी कार्यों एवं जनसेवा के प्रति उनके समर्पण के लिए कोसी रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता कोसी विकास संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष विनोद झा व संचालन जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया ने किया। सांसद ने सम्मान के लिए कोसी की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पद से बड़ा जनसेवा का संकल्प बड़ा होता है। जनप्रतिनिधि का वास्तविक सम्मान तभी है, जब उसके कार्यों से समाज और क्षेत्र का विकास हो। यह भी पढ़ें- Madhepura News: हाईमास्ट लाइट से मीरगंज चौक होगा रौशन यह सम्मान कोसी की जनता के विश्वास, संघर्ष और विकास की आकांक्षा का सम्...