सहरसा, जुलाई 4 -- Saharsa News: सहरसा, नगर संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के डीबी रोड मछली बाजार समीप में गुरुवार की शाम करीब पांच बजे तीन महिलाओं ने घर जा रही एक महिला व उसके बच्चे के गले से चेन निकालने का प्रयास किया। लेकिन लोगों की सक्रियता से दो महिलाओं को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पीड़ित महिला डीबी रोड मछली बाजार निवासी नबीशा खातुन ने बताया कि वह पति, नन्दोई साथ ई रिक्शा से अस्पताल से घर लौट रही थी। इसी दौरान तीनों महिलाओं ने ई रिक्शा रोक लिया और कहा की वे तीनों भी आगे जाएगी। जिसके बाद तीनों महिला रिक्शा पर बैठ गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: चेन छिनतई की कोशिश में दो महिला धरायी, एक फरार इसी दौरान एक महिला ने उसके गले पर हाथ देकर चेन निकाल लिया। कपड़े में हीं फंस गया। महिलाओं ने बच्चे के गले से चांदी का चेन निकालने का प्रयास...