सहरसा, अक्टूबर 22 -- Saharsa News: पतरघट, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की जम्हरा पंचायत के वार्ड आठ में सोमवार की रात चूल्हे से निकली चिंगारी के कारण आग लग गई। आग की चपेट में आने से पांच परिवारों के घर और उनमें रखा सामान जलकर राख हो गया। अगलगी में कपड़े, जेवरात, फर्नीचर, अनाज, नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज समेत लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट होने की बात बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सोमवार की रात चूल्हे पर दूध गर्म करने के दौरान निकली चिंगारी से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। यह भी पढ़ें- Madhepura News: चूल्हे की चिंगारी ने मचाई तबाही,चपेट में सात घर अगलगी में सुमन कुमार, बीटन कामत, करण कुमार और शिवजी महतो के घर और घरेलू सामान जल गए। पांचवें पीड़ित परिवार का नाम नहीं मिल स...