Saharsa News: घायल युवक की इलाज दौरान मौत
सहरसा, अक्टूबर 28 -- Saharsa News: नवहट्टा, एक संवाददाता। नवहट्टा-शाहपुर पथ पर मंगलवार शाम मोटरसाइकिल की टक्कर से गंभीर रूप से घायल बलवा गांव निवासी मदन मोहन झा (45) की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह नगर पंचायत नवहट्टा के वार्ड संख्या पांच के निवासी थे। जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम अनियंत्रित मोटरसाइकिल की टक्कर से मदन मोहन झा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवहट्टा पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, सहरसा रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मदन मोहन झा तीन छोटे बच्चों के पिता थे। उनकी मौत से परिजनों में मातम पसरा है। वहीं बलवा गांव में भी शोक का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.