Saharsa News: ग्राइंडर मशीन की चपेट में आया युवक
सहरसा, जुलाई 3 -- Saharsa News: सिमरीबख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रानीबाग में गुरुवार सुबह ग्राइंडर मशीन से काम करने के दौरान 21 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मशीन की चपेट में आने से उसके पैर में गहरी चोट लगी। घायल की पहचान खम्हौती गांव निवासी विजय यादव के पुत्र केशव कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों व परिजनों ने उसे अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद अत्यधिक रक्तस्राव और गंभीर चोट को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, सहरसा रेफर कर दिया। पिता विजय यादव ने बताया कि उनका पुत्र रोज की तरह दुकान पर काम कर रहा था, तभी यह हादसा हुआ। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: ग्राइंडर मशीन की चपेट में आया युवक, रेफर फिलहाल सदर अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में उसका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.