सहरसा, जुलाई 18 -- Saharsa News: सहरसा, नगर संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के बटराहा में शुक्रवार की शाम पूजा भोग आटा कंपनी के कर्मी श्याम त्रिवेदी के साथ मोबाइल फोन छिनतई की घटना मामले में पीड़ित कर्मी के आवेदन पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है ।पुलिस ने घटना में शामिल दो अपराधियों को चिन्हित कर लिया है। पीड़ित कर्मी शहर के प्रमुख व्यवसायी और जिला व्यापार संघ के अध्यक्ष अर्जुन चौधरी के आटा कपंनी का कर्मी है।

घटना का विवरण घटना के संबंध पीड़ित ने बताया कि शाम साढ़े छह बजे वह अपने मार्केट के काम से दुकानदारों से मिल रहा था। इसी दौरान बटराहा में एक किराना दुकान से बाहर अपनी बाइक से निकला इसी दौरान कुछ हीं दूरी पर ओवरटेक करते दो बदमाश हथियार दिखाते हुए बगल में जाने के लिए कहा। जिसका विरोध करने पर दो गोली फायर किया और मोबाइल फोन निकाल लिया।

पुलिस...