सहरसा, जुलाई 10 -- Saharsa News: सिमरीबख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। सलखुआ थाना क्षेत्र के गौसपुर चौक पर दिनदहाड़े हुई गोलीबारी के पीछे कहीं पूर्व का जमीन विवाद तो नहीं है, इसे लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि घटना के कारणों का अब तक कोई आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है और अनुसंधान पूरा होने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। घायल मछली कारोबारी राजा कुमार के परिजनों ने बताया कि वह अपनी मछली गद्दी के पास खड़े थे। बगल की जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था, जहां निर्माण कार्य भी कराया जा रहा था। यह भी पढ़ें- Bhabua News: कुड़ासन गांव के युवक को गोली मार किया घायल आरोप है कि निर्माण कार्य रुकवाने के उद्देश्य से भी गोलीबारी की गई हो। इसी दौरान चली एक गोली राजा क...