Saharsa News: गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर हमला
सहरसा, नवम्बर 7 -- Saharsa News: सोनवर्षा राज, संवाद सूत्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के नगर पंचायत स्थित दक्षिण टोला वार्ड संख्या-16 में फरार प्राथमिकी आरोपित को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर परिजनों और अन्य लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान आरोपित को पुलिस गिरफ्त से छुड़ाकर फरार कर दिया गया। पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करते हुए उनकी वर्दी फाड़ दी गई। एक पुलिसकर्मी का अंगूठा मरोड़कर घायल कर दिया गया। वहीं वीडियो बना रहे पुलिसकर्मी का मोबाइल छीनने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस के आवेदन के अनुसार पुलिस टीम सशस्त्र बल के साथ गश्ती पर निकली थी। इसी दौरान सूचना मिली कि कांड संख्या 144/26 का फरार प्राथमिकी आरोपित डिम्पल विश्वास उर्फ धीरेंद्र विश्वास पुराने अस्पताल के समीप एक दुकान में बैठा है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम उसके घर की ओर जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.