सहरसा, सितम्बर 21 -- Saharsa News: भक्ति संगीत कार्यक्रमों का भी हो रहा आयोजन सहरसा, नगर संवाददाता। गणेश सेवा मंडल शंकर चौक द्वारा 12 दिवसीय गणेश महोत्सव के सातवें दिन धार्मिक आस्था के साथ मातृप्रेम, सम्मान एवं पारिवारिक संस्कारों की अनुपम छटा देखने को मिली। इस अवसर पर आयोजित मैत्री पूजन ने महोत्सव को एक विशेष भावनात्मक एवं आध्यात्मिक स्वरूप प्रदान किया। सुबह की पूजा-अर्चना के बाद मंडल के स्वयंसेवकों सहित श्रद्धालु अपनी-अपनी माताओं के साथ आयोजन स्थल पर पहुंचे और विधि-विधान एवं श्रद्धाभाव से मातृ पूजन किया। मंदिर परिसर में मां के प्रति प्रेम, कृतज्ञता एवं सम्मान का भाव उस समय विशेष रूप से देखने को मिला, जब श्रद्धालुओं ने अपनी माताओं के चरणों में नमन कर उनका पूजन किया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: गणेश महोत्सव में मां के चरणों में नतमस्तक ह...