सहरसा, सितम्बर 16 -- Saharsa News: सौरबाजार, संवाद सूत्र। गणेश चतुर्थी के अवसर पर सौरबाजार थाना गेट के सामने स्थित मंदिर परिसर में सोमवार को भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि- विधान से पूजा-अर्चना शुरू की गई। प्रतिमा स्थापित होने के बाद से ही पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। श्रद्धालु भगवान गणेश की पूजा- अर्चना कर सुख- समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं। पूजा को लेकर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि गणेश पूजा का आयोजन 25 सितंबर तक किया जाएगा। इस दौरान प्रतिदिन पूजा- अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- Nawada News: गणेश चतुर्थी : पूजनोत्सव पर चहुंओर गूंजा गणपति बप्पा मोरया यह भी पढ़ें- Saharsa News: गणे...