सहरसा, जुलाई 5 -- Saharsa News: सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। एक माह बाद भी लूटकांड बेनतीजा शीर्षक से हिन्दुस्तान में शनिवार को खबर प्रकाशित होने के बाद आखिरकार पुलिस हरकत में आ गई। करीब एक महीने तक मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं करने वाली पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों और लूटा गया मोबाइल खरीदने वाले एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस कहरा कुटी निवासी मो इस्लाम, वार्ड-14 निवासी पिंटू कुमार तथा विकास कुमार से पूछताछ कर रही है। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: शमशेरनगर में लूट मामले में अपराधी सहित अरवल का जेवर दुकानदार गिरफ्तारपूछताछ और कार्रवाई टीओपी-02 प्रभारी सह कांड के अनुसंधानकर्ता सनोज कुमार ने बताया कि पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर लूटे गए जेवर, नकदी और अन्य सामान की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गौरतलब ह...