Saharsa News: कोसी में पीपा पुल पर अगले माह से चालू होगा आवागमन
सहरसा, अक्टूबर 24 -- Saharsa News: सहरसा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोसी नदी में सहरसा जिले के घोघसम घाट पर बने पीपा पुल से आवागमन की सुविधा अगले माह से फिर बहाल होगी। 15 नवंबर या उससे पहले पीपा पुल पर आवागमन चालू करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। पीपा लगाने का काम शुरू कर दिया गया है और अब तक 36 में से दस सेट पीपा लगा दिया गया है। इस माह के अंत या नवंबर के शुरुआती सप्ताह तक शेष(बचे) पीपा लगाने का काम पूरा कर लिए जाने की तैयारी है। वहीं एप्रोच रोड का काम 10 नवंबर तक पूरा करने की योजना है। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारी की कोशिश है कि महापर्व छठ से पहले पीपा पुल पर आवागमन की सुविधा बहाल कर दिया जाय। जिससे सुलभ तरीके से आवागमन होने लगे और नाव से आवाजाही की मजबूरी खत्म हो। दरअसल, मानसून आने और कोसी नदी के जलस्तर में वृद्ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.