सहरसा, सितम्बर 17 -- Saharsa News: सलखुआ, संवाद सूत्र। तटबंध के अंदर बसे चानन पंचायत के बसाही गांव से दूर पूर्वी बहियार में पिछले एक सप्ताह से जारी कोसी नदी का कटाव अब तेज हो गया है। कटाव के कारण वर्षों पुराने चर्चित बहियार के अस्तित्व पर संकट मंडराने लगा है। हालांकि, कटाव का मुख्य स्थल अभी गांव से काफी दूर है। बहियार में बासा बनाकर रह रहे लोग कटाव के डर से अपने जान-माल की सुरक्षा में जुटे हैं। कई परिवार अस्थायी घरों को हटाकर सामान नाव के सहारे सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर पहुंचा रहे हैं। धाप बाजार से बसाही होते हुए कोसी घाट को जोड़ने वाली मुख्य सड़क का गांव से दूर स्थित करीब 100 फीट से अधिक हिस्सा कटकर नदी में समा गया है। सड़क के क्षतिग्रस्त होने से बहियार में आवागमन प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों को आवश्यक सामान लाने-ले जाने में परेशानी क...