सहरसा, अगस्त 1 -- Saharsa News: सहरसा। सदर थाना क्षेत्र के कोसी कालोनी स्थित सरकारी क्वार्टर में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस, डायल 112 पुलिस मौके पर जाकर छानबीन किया। पुलिस मामले में विभिन्न पहलुओं पर छानबीन कर रही है। सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि छानबीन की जा रही है। परिजनों द्वारा जो बताया जाएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। कोसी कालोनी में आत्महत्या की घटना को लेकर लोगों में हडकंप मच गया। परिजन बाजार गए थे। वापस आने के बाद पता चला की बेटी ने आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद आननफानन में शव को घर में लाकर सीपीआर दिया गया । लेकिन लड़की की मौत हो चुकी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...