सहरसा, अक्टूबर 9 -- Saharsa News: सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सहरसा प्रमंडल अंतर्गत कृषि विभाग के पदाधिकारियों के साथ संयुक्त निदेशक (शस्य) की अध्यक्षता में मासिक प्रमंडलीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। संयुक्त निदेशक (शस्य) प्रवीण कुमार राय ने कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में मुख्य रूप से फार्मर रजिस्ट्री, डिजिटल क्रॉप सर्वे, फसल क्षति के आकलन, उर्वरक निरीक्षण एवं उपलब्धता सहित कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। संबंधित पदाधिकारियों से योजनावार प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने पर बल दिया गया। यह भी पढ़ें- Saharsa News: कृषि संब...