सहरसा, नवम्बर 10 -- Saharsa News: पतरघट, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न काली मंदिरों में रविवार की मध्य रात्रि पट खुलते ही दर्शन -पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पतरघट, जम्हरा, भद्दी, पामा और विशनपुर स्थित प्रसिद्ध कंकाली स्थान सहित अन्य जगहों पर मां काली की प्रतिमा स्थापित कर चार दिवसीय काली पूजा मेले का आयोजन शुरू हो गया। माता के जन्मोत्सव के अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिरों के पट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। इसके बाद देर रात तक श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख- समृद्धि की कामना की। पूजा स्थलों पर आकर्षक पंडाल बनाए गए हैं। वहीं, मंदिरों और आसपास के परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा : काली पूजा को लेकर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा समिति के अध्यक्ष ने बत...