Saharsa News: करंट की चपेट में आने से युवक झुलसा
सहरसा, अगस्त 15 -- Saharsa News: सोनवर्षा राज। काशनगर पंचायत के वार्ड नंबर एक में शुक्रवार दोपहर विद्युत स्पर्शाघात से मो. शाजिद गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों व स्थानीय लोगों ने उसे आनन-फानन में काशनगर बाजार स्थित निजी क्लिनिक में भर्ती कराया, जहां इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार शाजिद निर्माणाधीन मकान की छत पर किसी कार्य से गया था। इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.