सहरसा, अगस्त 18 -- Saharsa News: सहरसा। नगर निगम क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। मामले को लेकर नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। इधर, एसपी के निर्देश पर सदर थाना पुलिस स्ट्रीट लाइट चोरी के मामले की छानबीन कर कार्रवाई में जुटी है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है।नगर आयुक्त ने बताया कि वार्ड संख्या 31, 32, 29, 19 एवं 34 में पोल पर लगी स्ट्रीट लाइटें चोरी हो रही हैं। संबंधित वार्डों के पार्षदों ने इसकी लिखित शिकायत नगर निगम से की है। सदर थाना पुलिस को इस संबंध में सीसीटीवी फुटेज और तस्वीरें भी उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। इसके बावजूद चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।नगर आयुक्त ने एसपी को लिखे पत्र में मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का अ...