Saharsa News: ऑटो शोरूम में घुसकर बदमाशों ने मचाया उत्पात, किया तोड़फोड़
सहरसा, अगस्त 20 -- Saharsa News: सहरसा, नगर संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के पटुआहा स्थित एक ऑटो शोरूम में बुधवार को 20 से 25 की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। बदमाशों ने शोरूम में घुसकर तोड़फोड़ की और विरोध करने पर कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। पूरी घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का कारण सड़क दुर्घटना में जख्मी एक व्यक्ति का इलाज कराने के बाद उत्पन्न विवाद बताया जा रहा है। शोरूम संचालक सौरभ सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 12 बजे वह कर्मचारियों के साथ शोरूम में मौजूद थे और सामान्य रूप से काम चल रहा था। करीब 12:15 बजे कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोग 20-25 अज्ञात लोगों के साथ डंडा, लोहे की रॉड व अन्य हथियार लेकर शोरूम में जबरन घुस गए। उन्होंने काउंटर और इलेक्ट्रॉनिक सामान में तोड़फोड़ शुरू क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.