सहरसा, जुलाई 10 -- Saharsa News: सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते डीएम ने सभी विभागों से जानकारी प्राप्त की और जिला में उर्वरक के परिचालन, वितरण, भंडारण एवं बिक्री के संबंध में सतत् अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण करने का निर्देश दिए ताकि मुनाफाखोरी एवं कालाबाजारी पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने लक्ष्य के विरूद्ध अचूक रूप से शत्-प्रतिशत् मिट्टी जांच की उपलब्धि प्राप्त करने का भी निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: खाद की कालाबाजारी पर होगी कड़ी कार्रवाई: डीएमकृषि योजनाओं की जानकारी बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि वर्ष 2026 वर्तमान में जिलान्तर्गत उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है...