Saharsa News: उर्वरक की उपलब्धता पर रहेगी जिला प्रशासन की नजर
सहरसा, अगस्त 13 -- Saharsa News: सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक बुधवार को डीएम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कृषि योजनाओं की समीक्षा करते हुए डीएम ने उर्वरक के परिचालन, वितरण, भंडारण एवं बिक्री का लगातार अनुश्रवण और पर्यवेक्षण करने का निर्देश दिया। उन्होंने मुनाफाखोरी एवं कालाबाजारी पर पूरी तरह रोक लगाने को कहा। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि जिले में वर्तमान में 1,23,652 बैग यूरिया, 86,624 बैग डीएपी, 55,229 बैग एमओपी, 77,505 बैग एनपीके तथा 10,543 बैग एसएसपी उपलब्ध हैं। सहायक निदेशक (रसायन) ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में 2,809 मिट्टी नमूना संग्रहण का लक्ष्य मिला है। इसके अनुरूप नमूना संग्रहण किया जा रहा है। डीएम ने लक्ष्य के विरुद्ध शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला सांख्यि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.