सहरसा, अक्टूबर 26 -- Saharsa News: सहरसा, नगर संवाददाता। दिल्ली में आयोजित डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में डीएवी सहरसा के दो प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीतकर विद्यालय, डीएवी बिहार क्षेत्र तथा पूरे बिहार राज्य का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग के कराटे (40-45 किलोग्राम भार वर्ग) में हार्दिक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। अंडर-14 टेबल टेनिस एकल स्पर्धा में हिमांशु कुमार ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया।राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में दोनों विद्यार्थियों की सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन, लगन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है।दोनों खिलाड़ियों ने यह सा...