सहरसा, सितम्बर 30 -- Saharsa News: सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नियमों की अनदेखी कर कथित रूप से दोहरा लाभ लेने के मामले में नगर परिषद प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। विभागीय जांच में सामने आए मामलों के आधार पर करीब 100 लाभुकों को नोटिस जारी कर योजना के तहत प्राप्त राशि वापस करने का निर्देश दिया गया है। जिसके कारण लाभुको में हड़कंप मचा हुआ है। नगर प्रशासन के अनुसार जांच के दौरान ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें कुछ लाभुकों ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत भी राशि प्राप्त की। आवास योजना के नियमों के अनुसार एक ही लाभुक को पात्रता और निर्धारित शर्तों के अनुरूप ही योजना का लाभ दिया जाना है। यह भी पढ़ें- आवास योजना में गड़बड़ी पर सौ लाभुकों को नोटिश विभागीय स्...