सहरसा, जुलाई 12 -- Saharsa News: सत्तर कटैया, एक संवाददाता। बिहरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सिमरी बख्तियारपुर पुलिस के साथ छापेमारी अभियान चलाकर आर्म्स एक्ट के एक आरोपी अभियुक्त को मियांचक गांव से गिरफ्तार किया। बिहरा थानाध्यक्ष इंसपेक्टर संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि कांड के अनुसंधानकर्ता पुअनि धीरेन्द्र कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर मियांचक सिमरी बख्तियारपुर गांव में छापेमारी कर मुकेश चौधरी नामक अभियुक्त को गिरफ्तार किया जिसपर आर्म्स एक्ट का आरोप था। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से आवश्यक पुछताछ कर उसे न्यायालय भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- दीपनगर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के आरोपित को पकड़ा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...