सहरसा, अगस्त 3 -- Saharsa News: सौरबाजार संवाद सूत्र। सौरबाजार थाना क्षेत्र के कांप पूर्वी पंचायत स्थित वार्ड नंबर 03 ठेंगहा में रविवार की सुबह हो रही झमाझम बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो मवेशी की मौत हो गयी है। इस संबंध में पीड़ित किसान ठेंगहा गांव निवासी जेनी यादव ने बताया कि मेरा दो भैंस घर के नजदीक ही एक पेड़ के पास बांधा हुआ था। उसी समय हो रही बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरी। जिसकी चपेट में आने से दोनों की मौत हो गयी है। जिससे मुझे लाखो रुपए की क्षति हो गई है, पीड़ित किसान ने सहित अन्य लोगों ने मुआवजा की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...