सहरसा, सितम्बर 30 -- Saharsa News: सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर की स्वास्थ्य व्यवस्था में लंबे इंतजार के बाद सुधार की उम्मीद जगी है। अस्पताल में अब ओटी असिस्टेंट, 2 ड्रेसर और एक्स-रे जांच से जुड़े दो कर्मियों समेत पाँच स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती हुई है। नए कर्मियों के योगदान से अस्पताल में इलाज और जांच की सुविधाओं को अधिक व्यवस्थित तरीके से संचालित करने की उम्मीद है। अस्पताल में पदस्थापित ओटी असिस्टेंट संतोष कुमार, ड्रेसर श्वेता कुमारी तथा एक्स-रे टेक्निशियन संदीप कुमार एवं रवि कुमार ने योगदान कर लिया है। वहीं दूसरे ड्रेसर सूरज कुमार वर्तमान पदस्थापन स्थल से विरमित होने के बाद जल्द ही अनुमंडलीय अस्पताल में योगदान करेंगे। कर्मियों की तैनाती को अस्पताल की तकनीकी व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण माना जा र...