सहरसा, जुलाई 4 -- Saharsa News: सहरसा, नगर संवाददाता। जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रमुख सड़कों पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के पीछे केवल तेज रफ्तार ही नहीं बल्कि अवैध कट, रॉन्ग साइड ड्राइविंग,यातायात नियमों का उल्लंघन करना भी दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बन चुकी है। जिले में कई ऐसे स्थान हैं, जहां हर दिन हजारों वाहन गुजरते हैं और जरा-सी चूक बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। सहरसा में नेशनल हाईवे एनएच 107, एनएच 327 ई और अन्य प्रमुख सड़कों पर अवैध कट और गलत तरीके से बनाए गए स्पीड ब्रेकर गंभीर हादसों का कारण बन रहे हैं। घनी आबादी और स्थानीय बाजारों के पास लोगों ने सुविधा के लिए डिवाइडर तोड़कर अवैध कट बना लिए हैं। ऐसे में ये अवैध कट जानलेवा बनते जा रहे हैं। क्योंकि इन सड़कों पर तेज रफ्तार वाहन गुजरते हैं। जिसके कारण लोगों की जान खतरे में ब...