सहरसा, अक्टूबर 17 -- Saharsa News: महिषी, एक संवाददाता। पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 6.9 ग्राम स्मैक के साथ पस्तवार गांव के वार्ड संख्या एक निवासी गोविन्द कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी जब्त कर ली है। जानकारी के अनुसार एसआई शिवम सिंह के नेतृत्व में पुलिस महिसरहो के समीप पूर्वी कोसी तटबंध पर बजरंगबली मंदिर के पास वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान सरौनी की ओर से आ रहे बाइक सवार ने पुलिस को देखकर तेजी से बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस जवानों ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान युवक की जींस की जेब से पॉलीथिन में लिपटा एक पैकेट मिला। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: 4.5 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार जांच करने पर उसमें रखी 17 पुड़िया से कुल 6.9 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर बाइक स...