Saharsa News: अपहृत महिला पुलिस ने की बरामद
सहरसा, जुलाई 8 -- Saharsa News: सत्तर कटैया। बिहरा थाना पुलिस ने बसियाघाट गांव से कथित रूप से भगाई गई महिला को बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि महिला बिहरा - पटोरी बाजार में मौजूद है। सूचना के आधार पर छापेमारी कर लक्ष्मी सोरेन को बरामद किया गया। महिला के पति ने अज्ञात लोगों पर उसे बहला - फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए बिहरा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद महिला को अग्रेतर कार्रवाई एवं न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.