सहरसा, अगस्त 31 -- Saharsa News: सहरसा, संवाद सूत्र। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाए जाने के महज दो महीने बाद ही सड़क और फुटपाथ पर दोबारा कब्जे की रफ्तार तेज हो गई है। कलेक्ट्रेट रोड समेत शहर के कई प्रमुख मार्गों पर सड़क किनारे नई-नई दुकानें और झोपड़ियां बनाई जा रही हैं। इससे जाम की समस्या बढ़ने के साथ पैदल राहगीरों की परेशानी भी बढ़ने लगी है। सबसे अधिक अतिक्रमण वीर कुंवर सिंह चौक से कलेक्ट्रेट की ओर जाने वाली सड़क के किनारे दिखाई दे रहा है। इस मार्ग पर कई जगह सड़क किनारे खाली जमीन पर नई झोपड़ियां खड़ी की जा रही हैं। वहीं, कुछ स्थानों पर दुकान लगाने के लिए बांस-बल्लियां और अन्य सामान लगाकर जगह घेर ली गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले दिनों में सड़क किनारे स्थायी अतिक्रमण हो जाएगा। करीब दो मह...