Saharanpur News: 703 स्वयं सहायता समूह की बहनों ने विधायक को बांधी राखी
सहारनपुर, अगस्त 28 -- Saharanpur News: सरसावा। रक्षाबंधन से पहले गुरुवार को अंबाला रोड स्थित ग्राम बलवंतपुर के रिसॉर्ट में नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी की कलाई पर महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 703 बहनों ने राखी बांधकर तिलक किया और उनकी दीर्घायु व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विधायक मुकेश चौधरी ने कहा कि रक्षाबंधन प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी का पर्व है। कहा कि स्वयं सहायता समूहों के जरिए महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की योजनाएं संचालित हैं। कार्यक्रम में नगर मंडल अध्यक्ष सागर चौधरी, चीनी मिल उपाध्यक्ष प्रमोद राणा, एडीओ पंचायत प्रदीप चौधरी, एडीओ आईएसबी संजीव कुमार, बीओ सुनीता शर्मा, अक्षय, विकास स्वामी, नीटू, बिजेंद्र, अमित राठी, वर्षा, संग्राम सिंह, मुनेश सैनी और मोहित शर्मा मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Almora News: महिलाओ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.