सहारनपुर, अक्टूबर 15 -- Saharanpur News: सहारनपुर। बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर बुधवार को 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच शुरू हुई प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने दौड़ और गोला फेंक स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। 800 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में देवबंद के प्रिंस, जूनियर वर्ग में रामपुर के लकी और 600 मीटर सब जूनियर बालिका वर्ग में सलोनी ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन डीपीआरओ प्रदीप द्विवेदी, जिला विद्यालय निरीक्षक जय करण यादव और डीआईओएएस द्वितीय हर्षदेव स्वामी ने 800 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया। मैदान पर खिलाड़ियों में मुकाबले को लेकर उत्साह नजर आया। 800 मीटर बालक वर्ग में देवबंद के राहुल दूसरे और अनस तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर वर...