सहारनपुर, सितम्बर 7 -- Saharanpur News: गंगोह। दौलतपुर गांव के पास यमुना नदी में नहाते समय डूबे मौहल्ला मुबारिक अली के दोनों युवकों अनस और फरदीन के शव घटना स्थल से लगभग 15 किलोमीटर दूर पानी में उतराते मिले। 62 घंटें के अन्तराल पर मिलें शवों को गोताखोरों ने यमुना नदी से बाहर निकाला। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजन तुरंत मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद से ही क्षेत्रवासी, कोतवाली प्रभारी इंद्रेश चौहान और एसडीआरएफ की टीम लगातार तलाश अभियान में जुटी हुई थी। कड़े संघर्ष और निरंतर खोजबीन के बाद जब दोनों बच्चों के शव मिलते ही तो परिजन दहाडे मारमार कर रोने लगे। शव मिलते ही पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। दोनों के शवों को सीएचसी लाया गया। परिजनों के पोस्टमार्टम से इंकार करने पर उन्हें परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया...